Breaking News
Featured Video Play Icon

Almora-(big breaking): पकड़ा गया खूंखार गुलदार.. तीन दर्जन से अधिक मवेशियों को बना चुका था अपना शिकार

अल्मोड़ा। कई महीनों से आतंक का पयार्य बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम गुलदार को रेसक्यू सेंटर ले आई है। गुलदार ग्रामीणों के तीन दर्जन से अधिक मवेशियों को अपना निवाला बना चुका था। गुलदार के आतंक से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर रेंज के ग्राम स्कूना में बीते करीब छह माह से गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेसान थे। गुलदार आए दिन मवेशियों को अपना निवाला बना रहा था। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुलदार बीते छह माह में गुलदार ने ग्रामीणों की करीब 15 से 20 बकरी, 10 से 15 गाय तथा कई पालतू कुत्तों को मार डाला। जिससे गांव में दहशत का माहौल था। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को जीना दुभर हो चुका था।

ग्रामीणों की मांग पर लंबे समय से वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया हुआ था। लेकिन पिंजरे में नहीं फंस रहा था। आखिरकार बीती रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिससे ग्रामीणों ने राहत भरी सांस ली। इधर गुलदार के पिंजरे में फंसने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची।

वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी ने बताया कि पिंजरे में फंसा गुलदार नर है। जिसकी उम्र पांच साल के करीब है। गुलदार को रेसक्यू सेंटर पहुंचा दिया गया है। जहां आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

एसएसजे विवि में सेवाविस्तार को अतिथि व्याख्याताओं का धरना जारी, आत्मदाह की दी चेतावनी, उपपा ने दिया समर्थन

  अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में तैनात रहे …

preload imagepreload image
15:58