अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार व जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष डॉ दीवान नगरकोटी (62 वर्ष) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वथ्य चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में चेकअप के बाद परिजन बीती रात उन्हें वापस अल्मोड़ा ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे उनका निधन हो गया।
डॉ. नगरकोटी का लंबे समय तक हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चला। कुछ दिन पहले ही तबियत अधिक खराब होने पर उन्हें चेकअप के लिए दिल्ली ले जाया गया।
स्व. नगरकोटी जनसरोकार की पत्रकारिता के एक स्तम्भ थे। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने हिंदुस्तान अखबार, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। वह उत्तराखंड लोक वाहिनी से भी जुड़े थे। वह अपने पीछे एक बेटा-बेटी व पत्नी को छोड़ गए है।
डॉ. दीवान नगरकोटी के निधन पर नगर में शोक की लहर है। उनके निधन पर सभी पत्रकारों ने शोक जताया है। ‘इंडिया भारत न्यूज’ परिवार डॉ. दीवान नगरकोटी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है।