Breaking News

कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, कहा- धर्म और मजहब की राजनीति देश को तोड़ने का कर रही काम

अल्मोड़ा। पच्चीसी से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो गई है। ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भण्डारी के नेतृत्व में मंगलवार को शहीद दौलत सिंह कबडौला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पच्चीसी से शहीद स्मारक चनौदा तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान क्षेत्रीय गांधी आश्रम चनौदा में शांति लाल त्रिवेदी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तथा शहीद स्मारक चनौदा में क्षेत्र के 58 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में 6 किमी पैदल तिरंगा यात्रा निकाली।

शहीद स्मारक स्थल चनौदा में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था। उसी प्रकार आज एक बार फिर देश को भारत जोड़ने की जरूरत है। क्योंकि धर्म और मजहब की राजनीति देश को तोड़ने का काम कर रही है। इसलिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में भी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री बालम भाकुनी, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भुवन दोसाद, सेवादल अध्यक्ष दीपक बोरा, जिला सचिव महेश पांडे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी, हरीश भाकुनी, एडवोकेट नवल जोशी, भीम सिंह अलमिया, बहादुर दोसाद, मुन्ना बोरा, प्रकाश खाती, खुशाल राम आर्य, प्रकाश सिंह बिष्ट, श्याम सिंह दोसाद, कमल भाकुनी, चंद्रशेखर लोहनी, मित्रा सिंह भाकुनी, पानुली देवी, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …