Breaking News
lal kila p.s- lokmat

आज भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस या 76वां.. दूर करें हर कन्फ्यूजन

इंडिया भारत न्यूज डेस्कः 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजाद हुआ। उस स्वतंत्रता के लिए लाखों.करोड़ों लोगों ने अपना बलिदान दिया। आज साल 2022 में जब देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है तो लोगों के मन में एक कन्फ्यूजन भी है। यह कन्फ्यूजन है इस बात को लेकर कि आखिर यह कौन सा स्वतंत्रता दिवस है, 75वां या 76वां।

दरअसल इस तरह का कन्फ्यूजन सामान्य तौर पर होता नहीं है लेकिन चूंकि देश में स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं और 75वीं वर्षगांठ की चर्चा भी हो रही है, इसलिए यह कन्फ्यूजन खड़ा हो गया है। आपके इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

ऐसे समझें पूरा गणित

देश ने 15 अगस्त 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया। यानी 15 अगस्त 1948 को जब आजादी का एक साल पूरा हुआ, तब देश ने दूसरा स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी तरह से 1956 में 10वां, 1966 में 20वां, 1996 में 50वां, 2016 में 70वां और 2021 में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी लिहाज से 2022 में देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …