Breaking News

अल्मोड़ा: कैलाश, अनिल व शशांक को भाजपा में मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

अल्मोड़ा: कैलाश, अनिल व शशांक को भाजपा में मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम का गठन कर दिया गया है। नई टीम में अल्मोड़ा से तीन नेताओं को अहम पदों पर जगह मिली है। प्रदेश संगठन में स्थान दिए जाने पर अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने चैघानपाटा में मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

नई टीम में अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि युवा नेता शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शाही को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाया गया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जिले से तीन बड़े नेताओं को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं में एक नई उम्मीद जगी है। कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिले को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, जिससे अल्मोड़ा के साथ ही पूरे प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी। युवा एव वरिष्ठ पदाधिकारियों का अनुभव संगठन एव सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस दौरान जिला महामंत्री महेश नयाल,
नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला मंत्री त्रिलोक रावत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, माया जोशी, निर्मला जोशी, तुषारकांत शाह, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ वर्मा, सभासद अमित शाह, सभासद दीपक वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल
अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष महेश बिष्ट, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जुन बिष्ट ललित जोशी, मनीष जोशी, कृष्ण बहादुर, हिमाल शर्मा, अजय वर्मा, सुनील जोशी, संदीप श्रीवास्तव, ललित जोशी, गिरीश खोलिया, ललित बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश बिष्ट, भुवन बिष्ट, चंदन, घनश्याम तिवारी, पुरन पालीवाल, नमन गुरुरानी, आशीष कुमार, रमेश लाल, हरीश बिष्ट, आनंद कनवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …