Breaking News

मोदी सेना संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बने सलमान

अल्मोड़ाः अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी को मोदी सेना संगठन का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताया है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा सलमान अंसारी हमेशा से संगठन के कार्यों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ करते हैं। उसी का परिणाम है कि उन्हें मोदी सेना संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया हैं। आशा है कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज की बेहतरी के लिए काम करेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष सलमान अंसारी ने कहा कि वह संगठन के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए पूर्ण समर्पण के साथ संगठन के कार्य आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैयाज अहमद का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, राजा खान, धर्मवीर आर्या, अर्जुन बिष्ट, दीपक कपूर, लीला बोरा, लता पांडेय, निर्मला जोशी, गंगा पांडे, हितेश नेगी, मदन बिष्ट, अक्षित पांडे, निखिल टम्टा, मुख्तार अंसारी, अनिल चावला, विजय कुमार, रमन बोहरा, शकील अहमद, बलवीर, धवन, साकिब सिद्दीकी मोहन कपूर, जावेद खान, अनिल कुमार, आमिर खान, मोहम्मद निसार, मोंटू अब्दुल निजाम कुरेशी, अब्दुल जब्बार, अमन अंसारी, शाहनवाज अंसारी, रिजवान परवीन, समरीन आदि लोग मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …