Breaking News

लक्ष्मेश्वर दुर्गामहोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 26 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा महोत्सव का शुभारंभ

अल्मोड़ाः नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा बीते कई वर्षों से शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर दुर्गामहोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी आगामी 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक 10 दिवसीय दुर्गामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर एंव गांधी सभास्थली में महोत्सव हेतु पंडाल और सजावट का कार्य शुरू हो गया है।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रथम नवरात्र 26 सितम्बर सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे लक्ष्मेश्वर स्थित खूँटकूनी भैरव मन्दिर से कार्यक्रम स्थल तक भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। जय नन्दा लोक कला छोलिया नृत्य दल एंव पूरन बोरा छोलिया नृत्य दल द्वारा शोभायात्रा में छोलिया की आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें क्षेत्र की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग करेंगी साथ ही क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग और क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित रहेंगे। यात्रा के बाद दरबार में मातारानी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अनुष्ठान आरम्भ होंगे। शाम को महाआरती और भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।

समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों से दुर्गामहोत्सव को सफल बनाने के लिए भरसक सहयोग करने की अपील की। समिति अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि इस वर्ष भी मातारानी के दरबार में क्षेत्र की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी साथ ही साथ नगर के महिला सांस्कृतिक दलों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

सचिव सुनील कर्नाटक ने कहा कि दुर्गामहोत्सव आयोजन को क्षेत्रवासियों एवं नगर के गणमान्य जनों का सभी प्रकार का सहयोग मिलता रहा हैं। इस वर्ष भी सभी क्षेत्रवासियों और नगरवासियों का सहयोग समिति को मिलेगा।

बैठक में संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, शेर सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, तारू पाण्डेय, नमित जोशी, सभासद मनोज जोशी, पीयूष बौनी, विजय जीना, विनय पाण्डेय, विक्रम साह, स्मिता जोशी, सोनिया कर्नाटक, भावेश पाण्डेय, हर्षवर्धन जोशी, हेमन्त पाण्डेय, अभिषेक जोशी, गगन पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, दीपक साह, दीपक जोशी, मीनाक्षी साह, गीता पाण्डेय, कविता पाण्डेय, दीपा जोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

REKHA ARYA

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका !, FIR रद्द करने से किया इनकार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच …