Breaking News

अल्मोड़ाः 32 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सीईओ सुभाष चंद्र भट्ट, कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ाः मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट करीब 32 साल की लंबी सेवा के बाद 30 सितंबर यानि शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सुखद व स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में सीईओ सुभाष चंद्र भट्ट ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी शिक्षा विभाग की बेहतरी व विभाग को नये आयाम तक पहुंचाने के लिए कर्तव्यनिष्ठ होकर अपने दायित्व का पालन करे। इस दौरान उनकी पत्नी किरन भट्ट भी समारोह में मौजूद रही।

सुभाष चंद्र भट्ट पौड़ी जिले के ग्राम नगोली के रहने वाले है। सन 1990 में उन्होंने पौड़ी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज पैठाणी में प्रवक्ता, रयासन विज्ञान तदर्थ रूप में अपनी सेवा शुरू की। जिसके बाद वे डायट पौड़ी, शाहजहांपुर, सहारनपुर में भी कार्यरत रहे। जनवरी 1999 में पीईएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर रुड़की डायट में कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद वर्ष 2003 से 2009 तक करीब 6 वर्षों तक राइंका गुनियालगांव, देहरादून में प्रधानाचार्य पद पर सेवाएं दी। 2009 से 2015 तक राज्य परियोजना सर्वशिक्षा देहरादून में विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया। जिसके बाद करीब 10 माह तक देहरादून सीमेट में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। वर्ष 2015 से 2017 तक रुद्रप्रयाग जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी का जिम्मा संभाला। वर्ष 2017 से 2021 तक राज्य शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने 24 दिसंबर 2021 को मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा के पद पर कार्यभार संभाला और आज 30 सितंबर को वह 32 साल की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने किया।

विदाई समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सत्यनारायण, प्रभारी डीईओ बेसिक हरीश सिंह रौतेला, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट, दिगंबर लाल आर्या, प्राधानाचार्य डॉ. डी.डी तिवारी, नंदन सिंह बिष्ट, चंद्रकांत तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम.डी सती, दीपिका मिश्रा, योगेश तिवारी, महेश चंद्र सती, पंकज जोशी, गोविंद सिंह मेहता, बलवंत सिंह, जगदीश सोनाल, गौरव पांडे, भगवान, निधि पांडे, तनुजा, पूरन सिंह कनवाल, बसंत सिंह कनवाल, त्रिलोक सिंह, दीप चंद्र पांडे, देवेंद्र सिंह नेगी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Big news

Big breaking:: अल्मोड़ा में मदरसे में छापेमारी, ये काम नहीं किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

  अल्मोड़ा। प्रदेश में अवैध मदरसे व अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। अल्मोड़ा में भी …