
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद एनडीआरएफ व प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते यह हादसा हुआ।
वहीं अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News