Breaking News

जयंती व पुण्यतिथि पर याद किए गए विकास पुरुष पंडित स्व. नारायण दत्त तिवारी

अल्मोड़ा: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विकास पुरुष पंडित स्व. नारायण दत्त तिवारी की 97 वीं जयंती और चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्वांजली अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि स्व. तिवारी एक ऐसा व्यक्तित्व थे जो पूरे देश के साथ विदेशों में भी विख्यात थे। ऐसी शख्सियत की विद्वता को पूरी दुनिया में सराहा जाता था।

इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, हर्ष कनवाल, महेश चन्द्र आर्या, हर्ष कनवाल, राबिन भण्डारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, नूर अकरम खान, पंकज काण्डपाल, कार्तिक साह, गीता मेहरा, लीला जोशी सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

 

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कुशल प्रशासक पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर नगरपालिका परिषद के सभागार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व. तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले महिला अस्पताल में मरीजों को ​फल वितरित किए गए।

पं. एन.डी तिवारी को मरणोपरान्त भारत रत्न सम्मान दिया जाए

नगरपालिका सभागार में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब नारायण दत्त तिवारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने औद्योगिक सिटी नोएडा को बसाया और जब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र बसाया। जिस कारण उन्हें विकास पुरूष के नाम से जाना जाना है। कार्यक्रम के आयोजक केवल सती के कहा कि स्व्. तिवारी ऐसे राजनेता थे जो देश की आजादी में स्वतन्त्रता आन्दोलन की दौरान अपने पिता पूर्णानन्द तिवारी के साथ एक वर्ष 3 माह जेल में बन्द रहे। ऐसे बहुत कम उदाहरण हैं जिसमें देश की आजादी के लिए पिता और पुत्र एक साथ जेल में बन्द रहे हों।

इस दौरान कई वक्ताओं ने स्व. तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही ये प्रस्ताव पारित किया गया कि स्व. एन.डी तिवारी की जयन्ती व पुण्य तिथि प्रति वर्ष 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तराखण्ड सरकार, सरकारी रूप से मनाये जाने के आदेश पारित करें और पं. नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरान्त भारत रत्न का सम्मान दिया जाय।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह ऐठानी तथा संचालन त्रिलोचन जोशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सभासद प्रताप सिंह सत्याल, अर्बन बैंक के पूर्व चेयरमैन आनन्द सिंह बगडवाल, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सचिव महिला कल्याण संस्था पुष्पा सती, शान्ती शाह, ममता चौहान, भावना मठपाल, भारत रत्न पाण्डे, मनोज सनवाल, डॉ. जे.सी दुर्गापाल, लवेन्द्र कुमार गुरुरानी, प्रकाश चन्द्र भट्ट, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, गीता मेहरा, भाष्कर विष्ट, मनोहर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, घनश्याम गुरुरानी, मनोज भण्डारी, विनय किरौला, अमन नज्जौन, जगदीश नगरकोटी, राहुल सिंह कनवाल, रवीन्द्र कनवाल, प्रकाश लटवाल, श्याम सिंह, भुवन बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …