Breaking News
earthquake
earthquake

बड़ी खबर: यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में मचा हड़कंप

रिक्टर स्केल पर 5.1 बताई जा रही भूकंप की तीव्रता

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई जा रही है। वहीं इसकी गहराई 10 किमी रही। बिहार के अलावा नेपाल के आस-पास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

‘एक पेड़ मां के नाम’ पर BJP हवालबाग मंडल की पहल… कसून बूथ में लगाए पौंधे

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत …