देहरादून: उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है।
ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ”आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला. लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च. ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको. हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च.”
सीएम ने कहा कि, “इगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, ये हमारा उद्देश्य है।”
उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद लोक पर्व इगास मनाया जाता है। वहीं, यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz