इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय(UOU) ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर 2022 कर दी है। विवि के प्रवेश प्रभारी डॉ मदन मोहन जोशी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय छात्रहित में लिया गया है। उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से वांछित पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूओयू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। जिसके बाद प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2022 तक कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
यूओयू में प्रवेश के लिए साल में दो बार आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। जहां ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्र के लिए प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूरस्थ शिक्षा मोड के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र यूओयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों का विकल्प चुन सकते हैं।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News