सचिव (प्रभारी) विनोद कुमार सुमन ने जारी किए आदेश
देहरादून: उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद आज शासन स्तर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद लोक पर्व इगास मनाया जाता है। वहीं, यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी।
यहां देखे आदेश

India Bharat News Latest Online Breaking News