देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। साथ ही कई जनपदों के कप्तान भी बदल दिए गए हैं। वही, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह का तबादला कर उन्हें एसएसपी हरिद्वार बनाया गया है।
हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह को डीआईजी विजिलेंस के साथ ही डीआईजी जेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध, हरिद्वार हिमांशु कुमार को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है। वही, रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल को एसएसपी एटीएफ बनाया गया है।
यहां देखें आदेश-


हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News