एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बता दें कि बीते दिन 4 नवंबर को मुख्यमंत्री के दून विश्वविद्यालय परिसर, केदारपुरम में आयोजित इगास कार्यक्रम में आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के काफीले को पायलट कर रही कोतवाल का वाहन एक ही चौक पर दो तीन बार घूम गई।
मामले संज्ञान में आने पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए थाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News