इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): आप भी नौकरी तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। आइए जानते हैं किस किस विभाग ने नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
1- केंद्रीय विद्यालयों में 4 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती की जा रही है। आधिकारिक पद, शैक्षिक योग्यता और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in देखी जा सकती है।
2- राजकीय महाविद्यालय दन्या, अल्मोड़ा की ओर से दिनांक 5 दिसंबर 2022 को अंग्रेजी (01) अर्थशास्त्र (01) भौतिक विज्ञान (01) वनस्पति विज्ञान (01) जन्तु विज्ञान (01) के शिक्षकों के अस्थाई पदों पर नियुक्ति हेतु वाक इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।
3- दि नैनीताल बैक की ओर से IT officer सहित अनेक पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.nainitalbank.co.in/english/Recruitment.aspx देखी जा सकती है।
4- गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा ने भी विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://gbpihed.gov.in/vacancy.php देखी जा सकती है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/