Breaking News

चमोली हादसा अपडेट: 2 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत, 3 घायल, यहां देखे मृतकों की सूची

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में ओवरलोडिंग के चलते 11 लोग काल के गाल में समा गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 16 लोग सवार थे। जिसमे दो महिलाओ समेत 11 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 2 लोग पूरी तरह सुरक्षित है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 3 बजे वाहन संख्या UK07TA- 6453 उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर पल्ला गांव के पास सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो पड़ा। जिसमें 16 लोग सवार थे।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, कई लोगों के मौत की आशंका

 

सूचना पर कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल,एसडीआरएफ व स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस बल द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ कर 3 घायलों को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना भिजवाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ बल द्वारा राहत एंव बचाव कार्य जारी है।

अब तक की प्राप्त सूचना के आधार पर मृतको की सूची-

1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष

घायलों के नाम-

1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष

सकुशल व्यक्तियों के नाम

1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष
2- जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष

(नोट- यह सम्पूर्ण जानकारी चमोली पुलिस के आधिकारिक फ़ेसबुक पेज से ली गयी है।)

Check Also

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन जिला इकाई की एक बैठक बुधवार को नगर …