अल्मोड़ा: जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बारातियों को लेकर लौट रही एक अल्टो कार खाई में जा गिरी। जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच नौगांव के पास हुआ है। बीते शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी। जो आज सुबह वापस लौट रही थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे बारातियों से भरी एक अल्टो नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।
ये भी पढ़ें
हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने 3 घायलों को वाहन से बाहर निकाल निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
तहसीलदार कुलदीप पांडे ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के स्वजनों के घटनास्थल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
वही, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। जिसके बाद एसडीएम घटनास्थल पहुंच गए है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News