Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

कुमाऊं: युवक ने अपनी 10 वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

आरोपी पहले भी कर चुका था यह शर्मनाक हरकत

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): हल्द्वानी के थाना काठगोदाम क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक युवक ने अपनी ही 10 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्तो को तार-तार कर दिया। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो संकेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र से सटे राजस्व पुलिस क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही 10 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह उसके साथ दो बार दुष्कर्म कर चुका है। पहली बार दुष्कर्म करने पर पीडि़ता के परिजन लोकलाज के भय से चुप रहे। लेकिन युवक की हरकतें यहीं नहीं रूकी। उसने इसके बाद फिर से बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को काठगोदाम थाना पुलिस को स्थानान्तरित कर दिया गया।

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …