अल्मोड़ा: तहसील को मल्ला महल में स्थापित करने के मामले में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर नगर व्यापार मंडल समेत कई संगठनों ने बुधवार को गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर कई सामाजिक, राजनैतिक संगठन, वरिष्ठ नागरिकों, महिला संगठनों, डेकेयर, पेंशनर्स, पूर्व सैनिकों, पूर्व पैरामिलिट्री, एडवोकेट, प्रधान संगठन, पालिका सभासद, व्यापारियों समेत कई लोगों ने धरना स्थल पहुंच अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर के बीचो बीच मल्ला महल से तहसील को 7 किमी दूर शिफ्ट कर दिया गया। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील शिफ्ट करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों समेत आमजन मानस को विश्वास में तक नहीं लिया गया। वक्ताओं ने इसे गैर लोकतांत्रिक तथा अफसरशाही का जितांत उधारण बताया।
वक्ताओं ने कहा कि हाल में जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिला प्रशासन ने तहसील को दोबारा मल्ला महल में वापस लाने के मामले में बात करने की बात कही थी लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इस दौरान रिटायर्ड सूबेदार आनंद सिंह बोरा ने कहा कि साधनहीन जनता, पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों को तहसील, ट्रेजरी और रजिस्ट्रार आफिस जाने से बहुत दिक्कत हो रही है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी तिवारी ने कहा की मल्ला महल के संबंध में प्रशासन ने जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा की सरकार लगतार जनता की अनदेखी कर रही है, कांग्रेस व्यापारियों और जनता के साथ है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा की तहसील को नगर के बीच में ही होना चाहिए। ताकि लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने कहा की पूरा संगठन जनता के साथ है और इस मांग को हर मंच पर उठाएगा।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि अगर सरकार व जिला प्रशासन का यही रूख रहा तो आगे बाजार बंद, चक्काजाम जैसे कई कार्यक्रमों के माध्यम से आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके बाद भी अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो जिले के दौरे पर आने वाले मंत्री, सांसद का घेराव किया जाएगा।
इन लोगों ने दिया समर्थन-
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी, डॉ. जे.सी दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, जन अधिकार मंच से त्रिलोचन जोशी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपसचिव वकुल साह, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व व्यापार मंडल सचिव दीप जोशी, विजय भट्ट, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, गीता मेहरा, दीपा साह, रेखा अल्मिया, जगमोहन बिष्ट, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, प्रेमा देवी, हंसा मर्तोलिया, गोपाल दत तिवारी, हीरा देवी, विमला आर्या, पिंकी बिष्ट, देवेंद्र सिह बिष्ट, प्रशांत पवार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राधा देवी, ममता रावत, कमल सिंह अधिकारी, धीरज वर्मा, हरीश नेगी, ललित प्रसाद, शिवराज बनौला, देवेंद्र सिह बिष्ट, नन्दन आर्या, हरेंद्र शैली, अनूप, किरन टम्टा, खुशबू पाण्डे, मनोज वर्मा, हर्ष कनवाल, अनुज बिष्ट, अश्वनी नेगी, नरेंद्र कुमार, संजय अग्रवाल, महिला कल्याण संस्था से पुष्पा सती, ममता चौहान, ज्योति कपूर, आशु गोस्वामी, अधिवक्ता हर्षवर्धन साह, मनोज पाठक, पवन साह, बिलाल खान, पैरामिलिट्री एसोसिएशन से आर.एस बिष्ट, के.बी पांडे, मनोज गोस्वामी, कमल भट्ट, बलवंत राणा, मुकुल जोशी, पी.जी गोस्वामी, हरीश टम्टा समेत कई लोग मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News