Breaking News

Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस.. यूथ कांग्रेस व छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के 138 वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना सत्ता के लिए नहीं बल्कि इस देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद करने के लिए हुई थी। आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन के दिशा निर्देशन में इस देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आज जो भी औद्योगिक, शिक्षण, स्वास्थ्य, तकनीक के बड़े संस्थान है उनकी स्थापना कांग्रेस शासनकाल में हुई।

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान में सत्तासीन पार्टी की जो गलत भावनाएं है उसको उजागर करने की आवश्यकता है। भाजपा द्वारा देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जिससे लोगों को खासतौर पर युवाओं को कांग्रेस व स्वतंत्रता आंदोलन के ​इतिहास को पढ़ने की आवश्यकता है।

वही, भारत जोड़ो यात्रा के लिए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया। विधायक तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को हुजूम उमड़ आया। लोग कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने का आह्वान कर चुके है। केंद्र में एक बार फिर कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश एवं देश के लिए कांग्रेस पार्टी की मजबूती की आवश्यकता हैं। सबको आज के दिवस संकल्परत होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश की विरासत हैं और अनेकता में एकता के देश भारत की ध्वजवाहक है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ‘गुडडू’ ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोडो़ यात्रा के माध्यम से देश को नफरत के दंश से उठाकर यात्रा के माध्यम से जो अभूतपूर्व समर्थन और सहयोग प्राप्त कर रहे है, वह काँग्रेस पार्टी के लिए बड़ी संजीवनी हैं। आने वाला वक्त बदलाव का हैं। देश के इतिहास में फिर से कांग्रेस पार्टी मजबूती होगी। उन्होंने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती देने के लिए खुलकर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर भूपेन्द्र भोज का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एड. केवल सती, एड. जमन सिंह बिष्ट, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, डा. मनोज कुमार जोशी, तारू तिवारी, गीता महरा, राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद साह, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जया जोशी, नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की ने अपने विचार रखें।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया स्वागत-

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ऐतिहासिक दिवस में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटौला, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, शीतलाखेत महाविद्यालय छात्रा उपाध्यक्ष कविता भट्ट, नवनिर्वाचित युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद, विमल कुमार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव युकां मोहन देवली, धीरेन्द्र गैलाकोटी, दीपक कुमार, विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर विरेन्द्र मलारा, नगर व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि का माल्यार्पण और अगंवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद-

कार्यक्रम में रमेश नेगी, अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, संजय दुर्गापाल, नारायण दत्त पाण्डेय, दान सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, लीला जोशी, आशा शर्मा, धीरा तिवारी, सदस्य जिला पंचायत योगेश बाराकोटी, रोहन आर्या, परितोष जोशी, मनोज बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अम्बीराम आर्य, सुरेन्द्र लाल टम्टा, सभासद सचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, जगदीश पाण्डेय, रश्मि भट्ट, एन एस रॊतेला, शहाबुद्दीन, देवेन्द्र धॊनी, दिनेश पिल्खवाल, रोहित रॊतेला, सरस्वती देवी, विशाल साह, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष पवन महरा, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष एड. निर्मल रावत, अमित नेगी, किशन लाल, बालविक्रम रावत, संजू सिंह, प्रदीप बिष्ट, निशान्त धॊनी, मंयक सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मॊजूद थे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …