अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने नरेंद्र प्रसाद आगरी का पर्वतीय यूनियन ठेकेदार संघ ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल माला पहनाकर उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नरेंद्र एक ऊर्जावान व्यक्ति है। पार्टी पद की जिम्मेदारियों के साथ ही समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। सभी पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ कार्य करती है। भाजपा सरकार में सभी वर्गों के हितों के लिए समान रूप से कार्य हो रहे है। आज अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
इस दौरान पर्वतीय यूनियन ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, पूरन पालीवाल, जगदीश सिंह, राजेंद्र दुर्गापाल, कमल बिष्ट, मोहन सिंह, अकबर खान, विक्रम सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News