Breaking News

अल्मोड़ा: महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस चलाएगी ‘हाथ से हाथ जोडो़’ कार्यक्रम, प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त

अल्मोड़ा: कांग्रेस आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ‘हाथ से हाथ जोडो़’ कार्यक्रम चलाएगी। अभियान के जनपद प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत जोडो़ यात्रा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अभियान से प्रेरित होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में दो महीने हाथ से हाथ जोडो़ अभियान चलाया जायेगा। जिसमें प्रदेश की ध्वस्थ कानून व्यवस्था, धामी सरकार का कुशासन, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी की बड़ी समस्या सहित प्रदेश में अराजकता के माहौल से जनता को चौपालों एवं पदयात्रा और हर घर कांग्रेस की डोर कार्यक्रम से जागरूक करके पार्टी में नये कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जायेगा।

प्रभारी महेश शर्मा द्वारा हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम के लिए प्रभारी, सहप्रभारी नगर एवं ब्लॉक में नियुक्त किये। अल्मोड़ा नगर मे त्रिलोचन जोशी प्रभारी एवं गीता मेहरा सह प्रभारी, हवालबाग प्रथम प्रदीप बिष्ट प्रभारी एवं राजेन्द्र बोरा सह प्रभारी, हवालबाग द्वितीय में गोपाल खोलिया प्रभारी एवं हरीश रौतेला सह प्रभारी, भैसियाछाना में संजय दुर्गापाल प्रभारी एवं परितोष जोशी पप्पू सह प्रभारी, लमगडा़ में गोपाल चौहान प्रभारी एवं दिनेश रावत सह प्रभारी, धौलादेवी में पूरन सिंह बिष्ट प्रभारी एवं महेन्द्र मेर सह प्रभारी, जैंती में प्रशान्त भैसोडा़ प्रभारी एवं देवेन्द्र सिंह बिष्ट सह प्रभारी, जागेश्वर नवीन दीवान सतवाल प्रभारी एवं महिपाल प्रसाद सह प्रभारी, कंडारखुवा में तारा चन्द्र जोशी प्रभारी एवं तारू तिवारी सह प्रभारी, मजखाली में मनोज सनवाल प्रभारी एवं पंकज वर्मा सह प्रभारी, ताकुला राजेन्द्र बाराकोटी प्रभारी एवं दिनेश पिलख्वाल सह प्रभारी और सोमेश्वर में रमेश भाकुनी प्रभारी एंव किशोर नयाल सह प्रभारी नियुक्त किये गये।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि सांगठिक जनपद अल्मोड़ा की तीनों विधानसभाओं में हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम को पूरे जोश से मनाया जायेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी गम्भीरता और जिम्मेदारी से हाथ से हाथ जोडो़ कार्यक्रम को सफल बनायेगा। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देनी हैं। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में जुड़ने के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया।

नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जनता प्रदेश की धामी सरकार से परेशान हैं। इसलिए जनता के अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी को ऐसे कार्यक्रमों से जनता के बीच विश्वास पैदा करना हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, पूरन सुप्याल, शिवराज नयाल, गोपाल सिंह, मनोज रावत, महेश नेगी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, जया जोशी, सरस्वती देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, छात्र संघ उपाध्यक्ष रूचि कुटौला आदि ने तैयारियों के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

कार्यक्रम में जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव से वहाँ की जनता के स्वस्थ जीवन एवं उनके तात्कालिक तौर पर पुर्नवास के लिए प्रार्थना सभा भी आयोजित की गयी और प्रदेश की धामी सरकार से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देनी की मांग की गयी।

कार्यक्रम में भारतरत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की 56वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पाजंली अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करके उनके द्वारा देश के विकास में दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, पी सी सी सदस्य दान सिंह नेगी, दिनेश पिलख्वाल, हर्ष कनवाल, गोपाल सिंह चौहान, दिनेश रावत, जिला सचिव भीमा पवार, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पूरन सिंह बिष्ट संजय दुर्गापाल, महेश लाल आर्य ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं संचालन पूर्व बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी ने किया।

बैठक में अम्बीराम, दानिश खान, तारा चन्द्र जोशी, तारू तिवारी, अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, मनोज वर्मा, शेर सिंह बिष्ट, अमर बिष्ट, गोपाल राम, पान सिंह बोरा , विपुल कार्की, रोहित रौतेला, सुमित जोशी, प्रकाश भारती, शेखर पाण्डेय, कॆलाश लोहनी शास्त्री, वॆभव पाण्डेय, अभिषेक तिवारी , मोहन देवली, संजू सिंह, विनोद वैष्णव, विक्रम रावत, नितिन रावत, पूरन नेगी, पूरन अधिकारी, रमेश नेगी, पूरन अधिकारी, दीपक कुमार, कृष्णा लटवाल, गोपाल कनवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …