Breaking News

Lathicharge Protest in Almora: प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने लगाया सांकेतिक चक्काजाम… यूकेडी, उपपा व आप ने फूंका सरकार का पुतला

अल्मोड़ा: देहरादून में भर्ती घोटालों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेशभर में राजनीति गरमाई हुई है। पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में राज्य सरकार का पुतला दहन कर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चौघानपाटा के पास माल रोड में सांकेतिक चक्काजाम लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

 

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बीच सड़क में बैठ गए और करीब आधे घंटे तक सांकेतिक चक्काजाम लगाया। इस दौरान माल रोड में दोनों ओर वाहनों की लंबे कतारें लग पड़ी। बाद में पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों ने उठाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस​कर्मियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक कांग्रेसियों को सड़क से उठाकर गांधी पार्क में भेज दिया। जहां कांग्रेसियों ने कुछ देर तक प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि देहरादून में जिस तरह बेरोजगार युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया वह बेहद निदंनीय है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी इस लाठीचार्ज में सम्मिलित हैं उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में जंगलराज हो गया है लगातार पेपर लीक होने से युवा परेशान हैं। सरकार युवाओं के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।

इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, परितोष जोशी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई पवन सिंह मेहरा, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महेश चंद्र आर्य, गौरव वर्मा, कमल पंत, तारु तिवारी, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, निर्मल रावत, एन.डी पांडे, मोहन सिंह देवली, दीपक कुमार, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, किशन लाल, अमित बिष्ट, किरन आर्य, अमित नेगी, अभिषेक तिवारी, अशोक सिंह, हिमांशु मेहता समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपपा ने की रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग

देहरादून में बेरोजगारों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के खिलाफ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने आज प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और बेरोजगार युवाओं पर दमन के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही करने एवं रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग की।उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक लगातार सभी भर्तियां संदेह के घेरे में हैं। लाखों बेरोजगार वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। सत्ताधारियों के संरक्षण में नौकरियों की लूट हो रही है।

उपपा ने कहा सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर सुनियोजित रूप से लाठी चार्ज कर बेरोजगार संघ के नेताओं पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। पुतला दहन में केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा, केंद्रीय महासचिव नारायण राम, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, गोपाल राम, चंपा सुयाल, किरन आर्या, धीरेंद्र मोहन पंत, हेमा पांडे, राजू गिरी, उत्तराखंड छात्र संगठन की भावना पांडे, भारती पांडे, कृष्णा, राजेंद्र,दीपांशु पांडे, अमर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भर्ती घोटालों की हो सीबीआई जांच: यूकेडी

बेराजगार महासंघ के आह्वान पर उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड बंद को अपना समर्थन ​दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में राज्य सरकार का पुतला दहन किया और युवाओं के साथ हुए बर्बर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि उत्तराखंड घोटालों का प्रदेश बन गया है। आज प्रदेश के युवा सड़कों पर है। लेकिन धामी सरकार उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठी डंडे बरसा रही है।

यूकेडी ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि यूकेएसएसएससी व यूकेपीएससी की जिन भी परीक्षााओं में अब तक धांधली की बात सामने आई है उन सब की उत्तराखंड हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच कराई जाए। जब तक जांच नहीं होती दोनों आयोग से कोई भी परीक्षा न कराई जाए। साथ ही युवाओं की जो भी मांगें है उन पर कार्यवाही की मांग की।

इस दौरान केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार जोशी, नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल, विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी, त्रिलोक सिंह, कृष्ण कुमार, पुष्कर जेनवाल, हरीश जेनवाल, निरंजन तिवारी, कुन्दन कनवाल आदि मौजूद रहे।

‘आप’ ने राज्य सरकार का फूंका पुतला

आम आदमी पार्टी ने चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्य​क्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने समेत सभी मोर्चें पर फेल साबित हो गई है। भर्ती घोटालों से हताश व निराश युवाओं पर लाठियां भांजी जा रही है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सोहित भट्ट, अखिलेश टम्टा, सीबू मेहरा, अरुण तिवारी, भगवत आर्य, किरन आर्य, नवीन आर्य, प्रकाश चंद्र कांडपाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर: रेखा आर्या

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा …

preload imagepreload image
07:52