अल्मोड़ा: युवा व्यापारी अफजल हुसैन(35) का निधन हो गया है। बीते सोमवार को अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल व बेस अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्ट्या ह्रदयगति रुकने से उनकी मौत होना माना जा रहा है। उनके निधन के बाद नगर के व्यापारियों में शोक की लहर है।

मंगलवार यानी आज दोपहर 2 बजे उन्हें करबला कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। अफजल लाला बाजार में अपना प्रतिष्ठान चलाते थे। उनके पिता दिलावर हुसैन की चौक बाजार के पास धारानौला मार्ग में टेलरिंग की दुकान है।
अफजल के निधन पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह समेत सभी पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News