अल्मोड़ा: उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अत्रेय सयाना से शिष्टाचार भेंट की। संगठन के सदस्यों ने दोनों अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान शिक्षक नेताओं की दोनों अधिकारियों से जिले में शैक्षिक उन्नयन व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। प्रभारी सीईओ हेमलता भट्ट व डीईओ बेसिक अत्रेय सयाना ने शिक्षकों से छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करने की अपील करते हुए चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान करने की बात कही।
संघ के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों ने पदोन्नति, प्रोन्नत एवं चयनित वेतनमान, लंबे समय से लंबित पड़े विभिन्न देयकों के भुगतान समेत कई अन्य मांगों पर कार्यवाही करने की मांग की है।
इस दौरान प्रान्तीय संरक्षक जगत सिह नेगी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, जिला अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, जिला महामन्त्री युगल मठपाल व हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष हेमेश्वर गंगवार आदि मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News

