अल्मोड़ा: जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल एंड रिसर्च हॉस्पिटल चिलियानौला, रानीखेत द्वारा ग्राम सभा सरकार की आली में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। इस दौरान कई लोगों ने शिविर में पहुंचकर निशुल्क जांच का लाभ उठाया।
नेत्र चिकित्सकों द्वारा शिविर में कुल 120 लोगों के आंखों की निशुल्क जांच की गई। साथ ही उन्हें नेत्र संबंधित रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने सहयोग दिया।
शिविर में हॉस्पिटल से नेत्र परीक्षक नीते महरा, फॉर्मासिस्ट खुशाल सिंह, कैंप कॉर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नवीन सिंह के अलावा सरकार की आली के ग्राम प्रधान धीरेंद्र गैलाकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता हरि सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, योगेंद्र नयाल, ममता तिवाड़ी, कमलेश जोशी आदि ने सहयोग किया।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News