Breaking News

उत्तराखंड-(बड़ी खबर): बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा… 2 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। चमोली जिले के जोशीमठ में बारातियों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे है। जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह हादसा मारवाड़ी थैंग मोटर मार्ग पर थैंग गांव से चार किलोमीटर पहले थली तोक के पास हुआ। थैंग गांव के काड़ाखोला तोक से बारात किमाणा गांव गई थी। मंगलवार शाम बारात वापस थैंग गांव आ रही थी। बदरीनाथ हाईवे पर थली तोक के पास अचानक कार चालक जितेंद्र राणा निवासी ग्राम चाई, थाना जोशीमठ कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी।

कार में कुल 12 लोग सवार थे, जो खेतों में छिटक गए। जिसमे 2 लोगो की मौत ही गयी। ग्रामीणों को घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीएम कुमकुम जोशी मौके पर पहुंची। इस दौरान एसडीआरएफ और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। सभी घायल थैंग गांव के निवासी हैं।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

न पत्राचार, न दफ्तर के चक्कर, ‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे प्रशासन तक पहुंच रही जनता की शिकायत

-अब तक प्राप्त हुईं 562 ​शिकायतों से 352 का हुआ निस्तारण -दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों …