अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री व सहकारी बैंक के डायरेक्टर ने विनीत बिष्ट ने कहा कि बजट 2023 में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है। खासकर कि किसान, महिलाओं, युवाओं के लिए यह बजट काफी लाभदायक सिद्ध होगा।
प्रेस को जारी एक बयान में बिष्ट ने कहा कि, बजट में राज्य के सभी क्षेत्रों के लिए सरकार ने प्रावधान किया हुआ है। कहा कि यह बजट सशक्त उत्तराखण्ड का विकासोन्मुखी बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आज प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनआकांक्षाओं को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 के लिए सर्वस्पर्शी बजट पेश किया गया है।
बिष्ट ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व आज उत्तराखंड राज्य निरन्तर विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा और नए उत्तराखंड की इबारत लिखेगा।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News