इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड पुलिस महकमे से एक दुखद खबर है। उधमसिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप में तैनात सिपाही नीरज कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन आनन फानन में नीरज को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सिपाही नीरज को मृत घोषित कर दिया।

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी नीरज कुमार 2006 बैच के सिपाही थे। नीरज का कई दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। बीती रात उनके बेटे का जन्मदिन था। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर बेटे का जन्मदिन मनाया। तभी कुछ देर बाद नीरज की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिससे घबराए परिजन नीरज कुमार को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही नीरज कुमार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सिपाही की मौत की खबर सुनकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
सिपाही नीरज कुमार की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने नीरज को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News