इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंदिर दर्शन को जा रहे ऋद्धालुओं से भरी कार की ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद से कार में सवार होकर श्रद्धालु टनकपुर के पूर्णागिरि मेले में जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही किच्छा क्षेत्र के प्रयाग फार्म के पास कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 9 ऋद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने देते हुए बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ओवरलोडिंग के चलते हादसा होना प्रतीत हो रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News