अल्मोड़ा: विवेकानंद इण्टर कॉलेज, रानीधारा के पूर्व छात्र क्षितिज भट्ट ने राजनीतिशास्त्र विषय से यूजीसी NET के साथ JRF की परीक्षा उत्तीर्ण की है। क्षितिज ने इस परीक्षा में 99.43 पर्सेंटाइल का स्कोर हासिल किया है। उन्होंने इससे पहले अपने पहले प्रयास में भी नेट उत्तीर्ण किया था।
क्षितिज मूल रूप से जैंती तहसील के गणाऊँ गांव के निवासी है। वर्तमान में वह राम सिंह धोनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती में एम.ए. द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे है। उन्होनें इससे पूर्व अपनी 12वीं तक कि शिक्षा विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा से तथा स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। क्षितिज की माता हेमा भट्ट गृहणी एवं पिता बिपिन चंद्र भट्ट एलआईसी अभिकर्ता हैं।
क्षितिज बचपन से मेधावी छात्र रहे है। इससे पूर्व लघु उपन्यास ‘ऐलान-ए-जंग’ का लेखन कर एवं 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य वरीयता सूची में उन्होंने स्थान बनाया था।
क्षितिज भट्ट की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। साथ ही क्षितिज को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/
India Bharat News Latest Online Breaking News