अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय में दैनिक समाचार पत्र उत्तर उजाला में तैनात पत्रकार शिवेंद्र गोस्वामी के पिता जी.जी गोस्वामी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे।
सोमवार को वह जिला अस्पताल उपचार के लिए गए थे। उपचार के बाद वह घर पहुंचे तो अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक आवास रानीखेत के लिए रवाना हो गए। जहाँ मंगलवार को उन्हें समाधी दी जाएगी।
स्व. जी. जी गोस्वामी डाक विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनके निधन पर सभी पत्रकारों ने शोक जताया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News