अल्मोड़ा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि कर्नाटक राज्य में कांग्रेस पार्टी की जीत ने कांग्रेस पार्टी को नयी संजीवनी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत से पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक नयी ऊर्जा मिली है।
मीडिया को जारी एक बयान में सती ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने देश में नफ़रत फैलाने वालों को सबक सिखाया है। जिस तरह से गरीब, मजदूर, किसानों ने देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार और समाज में नफ़रत फैलाने वालों के खिलाफ मतदान किया है उसने ही कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत प्रदान किया है।
सती ने कहा कि देश का मतदाता अब जाग गया है। भविष्य में होने वाले चुनावों में भी वह इसी तरह मतदान कर कांग्रेस पार्टी को देश में सरकार चलाने की ज़िम्मेदारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कर्नाटक के सभी कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News