अल्मोड़ा: अल्मोड़ा विधानसभा से विधायक मनोज तिवारी की माता पार्वती तिवारी का निधन हो गया है। वह 98 वर्ष की थी। शुक्रवार यानि आज करीब 3 बजे उन्होंने अपने खटीमा स्थित निवास स्थान में अंतिम सांस ली।
स्व. पार्वती तिवारी की अंतिम यात्रा शनिवार यानि कल सुबह 8 बजे उनके निवास स्थान गंगोत्री कॉलोनी नियर यूनियन बैंक सितारगंज रोड, खटीमा से शारदा घाट बनबसा के लिए निकलेगी।
उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, दीवान सतवाल, सुनील कर्नाटक, दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा, प्रीति बिष्ट, जया जोशी, दीपा साह, शरद साह, रोहित रौतेला, पवन मेहरा, पंकज कार्की, निर्मल रावत, देवेंद्र बिष्ट, ललित सतवाल, नितिन रावत, अमित बिष्ट, दीप डांगी, कार्तिक शाह, शहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मयंक बिष्ट, अनुज साह, मदन डांगी, वैभव पांडे, धीरेंद्र गैलाकोटी, आनंद सिंह बगडवाल, दिनेश पिलख्वाल आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News