Breaking News
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, फाइल फोटो- पीटीआई
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, फाइल फोटो- पीटीआई

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का विवादित बयान, कहा- ‘देशभक्त थे नाथूराम गोडसे’

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। त्रिवेंद्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया है।

दरअसल, बीते दिनों उत्तरप्रदेश के बलिया स्थित में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ‘गांधी जी को मारा वो एक अलग मुद्दा है‌। जहां तक मैंने गोडसे को जाना और पढ़ा है, वह भी एक देशभक्त थे। गांधी जी की जो हत्या हुई, उससे हम सहमत नहीं हैं।’

इतना ही नहीं, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का माखौल उड़ाते हुए कहा कि वह केवल गांधी उपनाम साझा करते हैं। गांधी उप नाम भर से उनकी विचारधारा गांधीवादी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि जनेऊ बाहर लटकाने से उनकी पहचान नहीं बदल सकती है, वह केवल बात करते हैं। रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केवल गांधी नाम को भुना रहे हैं।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Dushkarm

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

हरिद्वार (HARIDWAR) के बहादराबाद में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ आपत्तिजनक …