Breaking News
Big news
Big news logo

समीक्षा बैठक से नदारद रहे कई अफसर… भेजे जाएंगे नोटिस

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस भेजे जाएंगे। 10 दिन के भीतर आयोग कार्यालय में आकर अधिकारियों को जवाब देना होगा।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब ने उधमसिंह नगर के विकास भवन स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।

उपाध्यक्ष मज़हर नईम नवाब ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की धरातल पर स्थिति क्या है इसको लेकर समीक्षा बैठकें की जा रही है। ब्लाक स्तर पर पूरी होने के बाद अब जिला स्तर पर बैठक ली जा रही है।

उपाध्यक्ष ने कहा कि उधमसिंह नगर की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें कई अधिकारी नदारद रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से उपाध्यक्ष काफी खफा दिखे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी व जानकारी के साथ आगामी बैठकों में उपस्थित होने के निर्देश दिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे अधिकारी यह सुनिश्चित करे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Dushkarm

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप, विरोध करने पर मां को पीटा

हरिद्वार (HARIDWAR) के बहादराबाद में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी के साथ आपत्तिजनक …