अल्मोड़ा: उत्तराखंड में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इसके तहत केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने उपलब्धियां गिनाईं जा रही है। इसी क्रम में आज बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा बाइक यात्रा निकाली गई। जो करबला तिराहे से सिकुड़ा बैंड तक आयोजित की गई।
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बाइक यात्रा में शिरकत कर युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। शशांक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित में काम कर रही है। कई ऐतिहासिक फैसले सरकार ने लिए है। जिसे जनता लगातार सराह रही है। आगामी 2024 में फिर भाजपा जीत का परचम लहराकर केंद्र में सरकार बनाएगी।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी ने कहा कि जिले के 12 मंडलों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। पद यात्रा, बाइक यात्रा व नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे।
बाइक यात्रा के संयोजक नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा ने सभी युवा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष, सूरज सलाल, पूर्व महामंत्री भाजयुमो सौरभ बहुगुणा, भाजपा मंडल महामंत्री हवालबाग मनीष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष ललित कनवाल प्रकाश पांडेय, मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News