Breaking News

बिग ब्रेकिंगः फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन 10 लोग घायल, चालक लापता

इंडिया भारत न्यूज डेस्कः उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। चमोली जिले से दुखद खबर है। जहां तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 तीर्थ यात्री घायल हो गए। वही, वाहन चालक लापता चल रहा है। चालक की खाई में तलाश जारी है।

यह हादसा ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे (Ukhimath-Chamoli National Highway) में मंडल के पास हुआ। तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपों ट्रैवलर केदारनाथ यात्रा से बद्रीनाथ की ओर आ रहा था। मंडल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार लोगों की चीख पुकारें निकल पड़ी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को किया रेस्क्यू कर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

घायलों में एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में सवार सभी श्रद्धालु हरियाणा के बताए जा रहे है।

हादसे के बाद वाहन चालक खाई में लापता चल रहा है। फिलहाल रेसक्यू आपरेशन जारी है। खाई में चालक की तलाश जारी है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Breaking: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, इंडिया गेट पर धरने पर बैठे माता-पिता, राष्ट्रपति से की यह अपील

दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता दिल्ली के …