Breaking News

Sainya Dham Uttarakhand: सैन्यधाम के लिए गंगाजल एकत्र करने का काम शुरू… अल्मोड़ा की इन नदियों से भेजा गया जल

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए गंगाजल एकत्र करने का काम शुरू हो गया है। जिले में जिला सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कोसी, रामगंगा व सुयाल नदी के गंगाजल का कलश भरा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की मौजूदगी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर व बलिदानियों के सम्मान में नारे लगाकर गंगाजल को चौघानपाटा गांधी पार्क से देहरादून के लिए रवाना किया।

बताते चले कि देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम का निर्माण चल रहा है। पहले चरण में प्रदेश के बलिदानी जवानों की आंगन की मिट्टी सैन्य धाम के लिए भेजी गई थी। अब दूसरे चरण में पवित्र नदियों का जल देहरादून भेजा जा रहा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण करना सरकार की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। इसलिए शहीदों के सम्मान में सैन्य धाम हम सभी के लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सैनिक कल्याण के सहायक अधिकारी हीरा सिंह, गिरीश खोलिया, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, हरीश सिंह, महेंद्र सिंह मेहरा, पूरन चंद्र लोहनी, महिपाल बिष्ट, इंद्र सिंह, कैलाश कांडपाल समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …