Breaking News

उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: संदिग्ध परिस्थितियों में एक 28 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही, घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामला उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र का है। वार्ड नंबर 1 में प्लांटेशन चंदन नगर को जाने वाली रोड के पास नदी किनारे पेड़ पर एक युवक का शव झूलता मिला। सूचना के बाद दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान वरूण गोलदार पुत्र सुधांशु गोलदार, निवासी वार्ड नंबर 1, दिनेशपुर के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। बाद में दोनों का तलाक भी हो गया था। लेकिन कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी प्रेमी को छोड़कर वरूण के घर आ गई। जिसके बाद प्रेमी भी वहां पहुंच गया और अपनी प्रेमिका को ले गया। आरोप है कि महिला के प्रेमी ने वरूण व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल उपाध्याय ने बताया कि पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

हंस फाउंडेशन से जुड़ें लोगों ने सीखीं चारा विकास की आधुनिक तकनीकें, पशुपालन और वन संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

पंतनगर: हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदेशभर में संचालित परियोजनाओं से जुड़ें प्रतिभागियों ने गोविंद बल्लभ पंत …