अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज, स्यालीधार में मंगलवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी हुई। जिसमें स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने शिरकत की। इस दौरान विधायक ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र—छात्राओं सहित समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों को सम्मानित किया
इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले जीवन में सकारात्मक बदलावों को आत्मसात करे। उन्होंने विद्यालय में चल रहे शैक्षिक प्रयोगों की सराहना की।
इस दौरान विधायक मनोज तिवारी द्वारा विद्यालय की चाहरदीवारी व रेलिंग निर्माण के लिए 3 लाख रुपये व विद्यालय को 4 कम्प्यूटर प्रदान करने की घोषणा की गई।
विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, NEP 2020 के विविध पक्षों पर व्याख्यान दिया। विद्यालय की छात्रा प्रमुख विद्या बिष्ट ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्द्धन के लिए विधायक मनोज तिवारी का आभार व्यक्त किया गया।
हिंदी प्रवक्ता महेन्द्र प्रकाश द्वारा मांग पत्र पड़ा गया। प्रवक्ता रसायन हरीश आर्या द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन शिक्षक दीप जोशी ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, विद्यालय के शिक्षक नंदन सिंह बोरा, डी.एन. जोशी, एल.एम तिवारी, भावना, श्वेता राणा, भावना धपोला, ऋचा रानी, विनोद जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट, ग्राम प्रधान व स्थानीय अभिभावक समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News