इंंडिया भारत न्यूज डेस्क: बागेश्वर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए रण सज चुका है। राजनीतिक पाटियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। वही, भाजपा ने अब उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध कराई है। बीजेपी ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी शामिल है।
इधर, उपचुनाव में भाजपा ने स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास पर भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने आप से कांग्रेस में आए बसंत कुमार पर दांव खेला है। बागेश्वर में 5 सितंबर को उपचुनाव होना है जबकि 8 को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।
यहां देखे लिस्ट-
India Bharat News Latest Online Breaking News





