बागेश्वर: उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस खेमे में बड़ी सेंध लगाई है। बुधवार को बागेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
5 सितंबर को होने जा रहे बागेश्वर उपचुनाव (Bageshwar by-election) के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे के किले को ढहाने के लिए लगातार कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर रहे हैं।
इसके साथ ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र स्यूनेवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों से मुझे काफी प्रभावित किया। इन्हीं कारणों से आज भाजपा की सदस्यता ली है।
जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आज भाजपा का कुनबा फिर से बढ़ गया है। आज सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है जो भाजपा की जीत के लिए आश्वस्त करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव पिछले चुनाव से भी ज्यादा मतों से जीतेगी।
लोकसभा चुनाव के लिए नजीर पेश करेगा बागेश्वर उपचुनाव: CM
इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में स्व. चंदन रामदास को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस से लेकर हर पार्टी के लोग आज भाजपा से जुड़ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार के कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है। यह चुनाव लोकसभा चुनाव के लिए नजीर भी पेश करेगा। विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News




