अल्मोड़ा: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसारदेवी विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। शिविर में कुल 31 स्काउट्स व 21 गाइड्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के समापन अवसर पर स्काउट व गाइड्स की 8 टोलियों द्वारा देशभक्ति, लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता पर आधारित नाटक व गीतों समेत कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
शिविर संयोजक व विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन सिंह मेर ने शिविर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर शिविरार्थियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी। साथ ही शिविरार्थियों से इस प्राप्त किए गए प्रशिक्षण का राष्ट्र व समाज निर्माण में उपयोग करने का आह्वान किया।
इस शिविर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसारदेवी विद्यापीठ के 12, राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी के 17, कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पाटिया के 16, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्टा के 7 शिविरार्थियों ने प्रतिभाग किया।
शिविर के अंतिम दिन शिविरार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर निर्माण, बी.पी-6, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना, हाथ के संकेत, दिशा ज्ञान, पाक कला, तंबू निर्माण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
दिगंबर दत्त फुलोरिया, राजेंद्र सिंह खड़ायत, एन.आर चंदोला, बाबू राम तथा भूपाल सिंह चिलवाल ने शिविर में प्रशिक्षक की भूमिका निभायी।
इस अवसर पर लोकेश सिंह बिष्ट, कैलाश गिरी, दीप्ति, देवेंद्र सिंह, बिहारी लाल, दुर्गा देवी, विमला देवी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News