मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कपकोट के पतियासार के ढक्यूला के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
कपकोट पुलिस के मुताबिक, आज दोपहर के समय पिकअप वाहन संख्या UK 02 CA 0842 राशन लेकर भराड़ी से खलझूनी जा रहा था। तभी पतियासार के ढक्यूला के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में चालक बलराम पुत्र किशन राम (उम्र 40 वर्ष) निवासी सूपी, गोविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (उम्र 45 वर्ष) निवासी सूपी और संजय कुमार पुत्र हुकुम राम (उम्र 25 वर्ष) निवासी रिखाड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत 3 लोग ही बैठे थे। जिनकी इस हादसे में मौत हो गई।
थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि वाहन में 3 लोग बैठे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जांच की जा रही है। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
हादसे के बाद सूपी और रिखाड़ी से भी मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों गांव में शोक की लहर है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News



