Breaking News

अधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें प्रधानाचार्य व शिक्षक: रौतेला

अल्मोड़ा: खंड शिक्षा अधिकारी, भैंसियाछाना द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए पंचांग निर्धारित, संस्कृत प्रतियोगिता व अन्य विभागीय विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की गई है। बैठक में प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों, ब्लाक खेल समन्वयक गणेश साही की सहमति पर खेल प्रतियोगिता के लिए पंचांग निर्धारित किया गया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता 11 सितंबर को राइंका धौलछीना में, हैंडबाल प्रतियोगिता 11 सितम्बर राइंका नगरखान में, बालीबाल प्रतियोगिता 11 सितम्बर राजकीय इंटर कालेज धौलछीना, कबड्डी प्रतियोगिता 3 अक्टूबर को राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना, क्रिकेट प्रतियोगिता सितंबर के अंतिम सप्ताह में राजकीय इंटर कालेज धौलछीना में, खो-खो राजकीय इंटर कालेज नौगांव रीठागाड़, योगा 19 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कालेज बाडे़छीना, एथलेटिक्स 9, 10, 11 सितम्बर राजकीय इंटर कालेज पेटशाल में होगी।

संस्कृत प्रतियोगिता राजकीय इंटर कालेज पेटशाल में होगी।​ जिसके लिए 26 व 27 सितम्बर 2023 की तिथि विभाग द्वारा निर्धारित है। प्रतियोगिता के संयोजक उमेश चन्द्र शर्मा द्वारा संस्कृत प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला द्वारा सभी विषयों पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए और पठन-पाठन, अनुशासन व सूचनाओं के समय पर प्रेषण का विशेष ध्यान रखा जाए।

ब्लाक खेल समन्वयक गणेश शाही ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की तैयारी कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रभारी प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा, जितेन्द्र सिंह मेहरा, प्रमोद कुमार पंत, मनीष जोशी, मनोज कुमार यादव, राजलक्ष्मी रावत, प्रीति पंत, डा. कैलाश सिंह डोलिया, दलीप सिंह बिष्ट के अलावा खेल अध्यापक गणेश सिंह भंडारी, नवीन चन्द्र उपाध्याय, नरेश राम, किरन पाटनी त्रिभुवन सिंह मेर, उमेश चन्द्र शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Breaking news

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: नदी में डूबने से युवक की मौत, शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

  अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र के मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से …