Breaking News

Almora Nanda devi mela 2023: हुड़के की थाप पर झोड़ा नृत्य की शानदार प्रस्तुति, कई महिला टीमों ने दिखाया हुनर

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में नंदा देवी मेले की धूम मची है। मेले के पांचवे दिन नगर की विभिन्न टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा में झोड़ा गायन कर देवभूमि की संस्कृति काे जीवंत कर दिया। हुड़के की थाप पर महिला टीमों ने ऐसा हुनर दिखाया कि हर कोई महोत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया। पांचवे दिन भी मंदिर परिसर में मां नंदा सुनंदा की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। वहीं देर रात तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर भी चलता रहा।

नंदा देवी मेले के पांचवे दिन भी मंदिर में विधि विधान से मां नंदा सुनंदा की पूजा अर्चना की गई। प्रदेश के अनेक इलाकों से मां नंदा सुनंद के दर्शनों और पूजा अर्चना को श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। मंदिर में दिन भर पूजा अर्चना का दौरान चलता रहा।

महोत्सव के दौरान रविवार को झोड़ा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें नगर की अनेक महिला समितियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सजे महिलाओं के दल ऐतिहासिक मल्ला महल में एकत्र हुए। जहां उन्होंने सामूहिक रूप में हुड़के की थाप पर झोड़ा गायन किया। उसके बाद महिलाओं की टीमें बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां बारी बारी महिला टीमों ने झोड़ा गायन और नृत्य किया।

झोड़ा गायन के बाद जूनियर वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की प्रतिभाओं ने अपने अपने हुनर का जलवा दिखाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित छलिया नृत्य को भी लोगों ने खूब सराहा।

देर रात आयोजित स्टार नाइट में अनिल रावत , महिपाल मेहता, प्रियंका भट्ट ने अपने गीतों से महोत्सव में समां बांध दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से जहां दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। वहीं दर्शक भी कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक दर्शक दीर्घा में जमे रहे। एडम्स इंटर कालेज के मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। मेले के दौरान दूरदराज से आए ग्रामीणों ने दुकानों से जमकर खरीददारी भी की। जबकि छोटे बच्चे झूलों का आनंद लेते दिखाई दिए।

महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, गीता मेहरा, सौम्या कांडपाल, पारितोष जोशी, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, हरीश बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, दीपक पोखरिया, सुनील कर्नाटक, अमरनाथ नेगी, संजय साह, दिनेश मठपाल, आशुतोष भट्ट, शोभा जोशी, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, चंद वंश के राजा भैया, अजय वर्मा, मनोज जोशी समत अनेक लोग मौजूद रहे।

इन टीमों ने किया प्रतिभाग

घुश्मेश्वर महिला समिति, सर्वाेदय नगर खोल्टा, मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति, ढूंगाधारा महिला समिति, वैभवश्री मां नंदा समिति, सैनिक कॉलोनी मालगांव समिति, आदर्श कॉलोनी दुगालखोला, सैम मंदिर खत्याड़ी महिला समिति, देवी मंदिर टीम खत्याड़ी, सरकार की आली महिला समिति, मां दुर्गा समिति न्यू इंद्रा कॉलोनी, स्यनूराकोट महिला समिति, आंचल दल समिति, न्यू कॉलोनी सरसों, खत्याड़ी महिला समिति।

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

Big news

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में लीसा बरामद

अल्मोड़ा। जिले में लीसा तस्करी का खेल जोरो पर है। पुलिस व एसओजी ने नगर …

preload imagepreload image
21:03