अल्मोड़ा: स्वच्छता अभियान के तहत सिविल सोयम गणानाथ के अंतर्गत अनुभाग कपड़खान में विभागीय कर्मचारियों व जाख सौड़ा के ग्रामवासियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
वन क्षेत्राधिकारी पूरन चन्द्र तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को श्रमदान व साफ-सफाई करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
इस मौके पर वन दरोगा मोहन सिंह बिष्ट, वन बीट अधिकारी मनोज कुमार काण्डपाल, सरपंच दिनेश पिलख्वाल, ग्राम प्रधान हर्ष सिंह पिलख्वाल, पूर्व प्रधान सूबेदार खड़क सिंह, महेश देवड़ी, रघुवर सिंह, महिपाल पिलख्वाल, मोहन राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा देवी, कुन्दन सिंह, गोपाल सिंह, अनिल कुमार, गोलू आर्या, महेंद्र राम अमित कुमार गोविंद राम, लाला राम आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News